उद्धरण

उद्धरण – नान्‍दीपाठ-3, अप्रैल-जून 2016

‘मज़दूर वर्ग के विचारक’ (लेनिन), ‘सर्वहारा के ऑर्गेनिक बुद्धिजीवी’ (ग्राम्शी) बनने के लिए बुद्धिजीवियों को अपने विचारों में एक आमूलगामी क्रान्ति करनी होगी; एक लम्बी, कष्टसाध्य और कठिन पुनर्शिक्षा चलानी होगी। एक अन्तहीन बाह्य और आन्तरिक संघर्ष चलाना होगा।

 लुई अल्थूसर

जीवन का पुनः अंकन कला की सामान्य विशिष्टता है और इसी में उसकी चरितार्थता निहित है। कलाकृतियाँ बहुधा एक अन्य उद्देश्य भी पूरा करती हैं: वह है जीवन की व्याख्या करने और जीवन के घटना-प्रवाह पर अपना अभिमत प्रकट करने का उद्देश्य।

 चेर्नीशेव्स्की  (19वीं सदी के प्रसिद्ध रूसी लेखक)

संकट ठीक इसी तथ्य में निहित है कि पुराना मर रहा है और नये का जन्म नहीं हो सकता; इस सन्धिकाल में तमाम किस्म के रुग्ण लक्षण उभर आते हैं।

 अन्तोनियो ग्राम्शी, प्रिज़न नोटबुक्स

  • नान्दीपाठ-3, अप्रैल-जून 2016

More from उद्धरण

हर युग के शासक विचार शासक वर्ग के विचार होते हैं – कार्ल मार्क्स

हर युग के शासक विचार शासक वर्ग के विचार होते हैं, यानी जो वर्ग समाज की शासक भौतिक शक्ति है, वही समाज की शासक बौद्धिक शक्ति भी होता है। जिस वर्ग के पास भौतिक उत्पादन के साधन होते हैं, वही मानसिक उत्पादन के साधनों पर भी नियन्त्रण रखता है, जिसके नतीजे के तौर पर, आम तौर पर कहें तो वे लोग जिनके पास मानसिक उत्पादन के साधन नहीं होते हैं, वे शासक वर्ग के अधीन हो जाते हैं। read more

कला और थियेटर के विषय में – बेर्टोल्ट ब्रेष्ट

“कला यथार्थ के समक्ष रखा जाने वाला कोई आइना नहीं है, बल्कि एक हथौड़ा है जिससे कि यथार्थ को रूप दिया जाय।” “हमें एक ऐसे थियेटर की ज़रुरत है जो न केवल मानव सम्बन्धों के उस विशिष्ट क्षेत्र में मौजूद … read more

ग्याँर्गी लुकाच का एक उद्दरण

यह सच है कि हमारी संस्कृति इस समय अँधियारे के बीच से गुज़र रही है, परन्तु इतिहास-दर्शन के ऊपर यह दायित्व है कि वह इस बात का निर्णय ले कि जो अँधियारा इस समय छाया हुआ है वह हमारी संस्कृति … read more